Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा पर कसा शिकंजा, 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी भेजा गया

Raj Kundra

Raj Kundra

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उनके ऊपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इस केस में राज कुंद्रा के बाद रेयान जॉन नाम के एक और शख्स को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। कोर्ट में प्रॉपर्टी सेल ने राज के ख‍िलाफ सबूत पेश करते हुए बताया क‍ि Vian नाम की कंपनी में प्रॉपर्टी सेल को काफी फॉरेन करेंसी मिले है।

राज कुंद्रा का फोन सीज किया गया है और इसकी इन्वेस्टिगेशन की जरूरत है। इन्‍हीं आधार पर पुलिस ने कोर्ट से राज की र‍िमांड मांगी और अदालत ने 23 जुलाई तक राज कुंद्रा को र‍िमांड पर भेज द‍िया है।

पोर्नोग्राफिक केस: राज कुंद्रा के whatsapp ग्रुप चैट से हुआ ये हुआ बड़ा खुलासा

मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने आज राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया।

पोर्नोग्राफी केस में अगर राज कुंद्रा दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें लंबा समय जेल में गुजारना पड़ सकता है। क्योंकि पोर्नोग्राफी को लेकर हमारे देश का कानून काफी सख्त है। पोर्नोग्राफी के मामले में आईटी एक्ट के साथ ही आईपीसी की कई धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला लिखा जाता है। वहीं, देश में तकनीक और इंटरनेट की बढ़ती पहुंच के साथ ही आईटी एक्ट में संशोधन भी किया गया है।

Exit mobile version