Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वार, आमने-सामने सपा और रालोद

Poster war against Akhilesh Yadav in Baghpat

Poster war against Akhilesh Yadav in Baghpat

बागपत: बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर और बैनर लगाए जाने से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास पोस्टर लगाए जाने की सूचना पर सपा नेता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए उन्हें फाड़ दिया।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने आरोप लगाया कि जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान के बाद रालोद समर्थकों ने पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से शिकायत की जाएगी।

दूसरी ओर, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने संगठन या समर्थकों की भूमिका से इनकार किया। उन्होंने कहा कि रालोद इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं करता। उन्होंने प्रशासन से पोस्टर लगाने वाले लोगों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की।

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच बयानबाजी के बीच सामने आया यह पोस्टर विवाद अब नया सियासी मुद्दा बन गया है। सपा जहां रालोद समर्थकों पर सवाल उठा रही है, वहीं रालोद आरोपों को खारिज कर कार्रवाई की मांग कर रहा है। पुलिस शिकायत के बाद मामले में तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

Exit mobile version