Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्कूल में लगे ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ के पोस्टर, प्रिंसिपल-कोऑर्डिनेटर के खिलाफ FIR दर्ज

Manish Sisodia

Manish Sisodia Poster

नई दिल्ली। दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सरकारी स्कूल के गेट पर शुक्रवार को ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ (I Love Manish Sisodia) के पोस्टर और बैनर लगे मिले थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर FIR की। जिसके बाद पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की कोऑर्डिनेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल गीता रानी और कोऑर्डिनेटर गजाला ने बच्चों के जरिए ये अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 3 मार्च को सुबह 8.30 बजे के बीच आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता शास्त्री पार्क में सरकारी स्कूल में आए। उन्होंने अंदर से डेस्क निकाली और गेट पर चढ़कर ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ (I Love Manish Sisodia) का पोस्टर लगाने लगे। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि यह शिक्षा का मंदिर है, इसे राजनीति से दूर रखिए।

हमने उनसे यह भी पूछा कि क्या उनके पास परमिशन है। उन लोगों ने कहा कि वह विधायक अब्दुल रहमान के लोग हैं। इसके बाद एक शख्स ने विधायक से संपर्क किया और उनसे पूछा कि क्या उन्होंने इजाजत दी है तो विधायक ने हां में जवाब दिया। हम जानते हैं कि विधायक झूठ बोल रहा हैं क्योंकि राजनीतिक लाभ के लिए किसी स्कूल का इस्तेमाल करने की अनुमति कभी नहीं दी जाती है। हालांकि लोगों के विरोध करने पर बैनर हटा दिया गया।

AAP विधायक बोलीं-बच्चों का सिसोदिया (Manish Sisodia) के लिए प्यार

AAP विधायक आतिशी मार्लेना ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में बच्चों के हाथ में कुछ पोस्टर दिख रहे हैं, जिनमें लिखा है-वी मिस यू मनीष अंकल। इसके साथ ही आतिशी ने कैप्शन में लिखा- भाजपा कितने भी झूठे इलजाम लगा ले, पर जो दिल्ली के बच्चों का मनीष सिसोदिया के लिए प्यार है, उसे हिला नहीं सकती।

8 घंटे की पूछताछ के बाद CBI ने अरेस्ट किया था

दिल्ली शराब नीति केस में CBI ने 26 फरवरी को सिसोदिया (Manish Sisodia) को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। CBI ने दिल्ली की अदालत को बताया था कि सिसोदिया पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे हर सवाल का गोलमोल जवाब दे रहे हैं, इसलिए उनकी 5 दिन की रिमांड चाहिए। सिसोदिया के वकील ने इसका विरोध किया था। उनका तर्क था कि एक डिप्टी CM को रिमांड पर भेजने से गलत मैसेज जाएगा।

Exit mobile version