• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं ही हूं: केजरीवाल

Writer D by Writer D
08/02/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भाषण नहीं, शिक्षा देने से गरीबी दूर होगी। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से मेरे खिलाफ CBI, ED जैसी एजेंसियों को छोड़ रखा है। इससे तो लगता है कि देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं ही हूं। अरविंंद  केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली के द्वारिका के पालम इलाके में एक स्कूल की आधारशिला रखने पहुंचे थे।

कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि पहले इस इलाके में कूड़ा पड़ा रहता था, लेकिन अब यहां कूड़ा नहीं होगा बल्कि बच्चों और राष्ट्र का निर्माण होगा, यहां पर एक 3 मंजिला भव्य स्कूल बनेगा, जिसमें 9 लैब होंगी, अब फिजिक्स, केमिस्ट्री और कंप्यूटर की लैब अलग-अलग होगी। दिल्ली के बड़े-बड़े और प्राइवेट महंगे स्कूलों में लिफ्ट नहीं है लेकिन इस सरकारी स्कूल में 3 लिफ्ट होगी, पूरी दिल्ली का सबसे शानदार सरकारी स्कूल पालम में बनेगा। स्कूल के शिलान्यास के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो रहे हैं ऐसा पहले कभी नहीं होता था, लोगों को पहले उम्मीद ही नहीं थी कि सरकारी स्कूल में उनके बच्चों को भविष्य मिलेगा। आज एक उम्मीद के साथ लोग यहां इकट्ठे हुए हैं, अब गरीबों के बच्चों के सारे सपने पूरे होंगे, इतने बड़े स्तर में स्कूल बन रहे हैं।

…तो कोई नहीं होता गरीब

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि 1950 में ऐसा हो जाना चाहिए था। अगर 75 साल पहले जब देश आजाद हुआ था, अगर इतने शानदार स्कूल बन जाते तो हमारे देश में एक भी आदमी गरीब नहीं होता। अगर बच्चों को पढ़ा दिया तो एक ही पीढ़ी में गरीबी दूर हो जाएगी, 10 हजार कमाने वाले गरीब का बेटा अगर कंप्यूटर इंजीनियर बन जाए और 3 लाख रुपये महीना घर लेकर आने लगे तो गरीबी दूर होगी कि नहीं होगी? शिक्षा से ही गरीबी दूर हो सकती है भाषण देने से गरीबी दूर नहीं होगी। अगर देशभर में अपने बच्चों की शिक्षा के लिए अच्छा इंतजाम कर दिया जाए तो एक ही पीढ़ी यानी 10 से 15 साल में पूरे देश से गरीबी खत्म कर सकते हैं।

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि मैं एक छोटा सा आदमी था, सुंदर नगरी की झुग्गियों में घूमा करता था, वहां से उठाकर दिल्ली वालों ने मुझे कहां बिठा दिया, अगले 7 जन्मों में भी दिल्ली वालों के प्यार का एहसान नहीं भूल पाऊंगा। यह मेरे जितने काम रोकेंगे, मैं पैर पकड़कर और हाथ जोड़कर काम करवाऊंगा। हमें रोकने के लिए इन्होंने इतने केस दर्ज कर दिए, कभी ED का केस तो कभी CBI का केस दर्ज कर दिया। आप लोग टेलीविजन पर देखते होंगे कभी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  को ED का नोटिस आ गया, कभी CBI का नोटिस आ गया, मुझे तो समझ ही नहीं आता, ऐसा लगता है कि देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं हूं।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा कि गीता में लिखा है कि पृथ्वी पर भगवान ने हर इंसान को किसी न किसी उद्देश्य से भेजा है। भगवान ने उनको पृथ्वी पर भेजा है झूठे केस बनाकर जेल में डालना और नोटिस देने के लिए, मुझे पृथ्वी पर भेजा है आपके स्कूल बनाने के लिए पानी का इंतजाम करने के लिए, मुझे उनसे कोई गिला शिकवा नहीं है उन्हें काम करने दीजिए मैं अपना काम करूंगा।

केजरीवाल को बड़ा झटका, एक्साइज पॉलिसी मामले में कोर्ट ने जारी किया समन

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा कि ये कह रहे हैं मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) चोर है, जबकि मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने दिल्ली के गरीब बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनाए, इनकी जहां-जहां सरकार है चाहे मध्य प्रदेश, गुजरात या उत्तर प्रदेश हो वहां-वहां सरकारी स्कूल बंद कर रहे हैं, गरीबों के बच्चों के लिए शानदार शिक्षा देने वाला चोर है, या गरीबों के स्कूल बंद करने वाला चोर है?

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational news
Previous Post

100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी महिला, रेस्क्यू में जुटा पुलिस प्रशासन

Next Post

जल्दबाजी में विधेयक पारित नहीं होने चाहिए: खरगे

Writer D

Writer D

Related Posts

स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
Main Slider

आशा भोसले के निधन पर दुनियाभर में शोक, बॉय जॉर्ज बोले— ‘आपकी आवाज रेशम जैसी थी’

13/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम ने बच्चों को दी सीख- परिश्रम करो, इसी से मिलती है मंजिल

13/04/2026
राजनीति

बंगाल चुनाव से पहले बढ़ा सियासी पारा, महिला सुरक्षा पर अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला

13/04/2026
Main Slider

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आदर्श माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन, सीएम योगी ने सराहा शिक्षा ढांचा

13/04/2026
Next Post
Mallikarjun Kharge

जल्दबाजी में विधेयक पारित नहीं होने चाहिए: खरगे

यह भी पढ़ें

UPPCL

28-29 मार्च को कार्य बहिष्कार करेंगे बिजलीकर्मी

23/03/2022
UPSIDA

UPSIDA ने एआरसीआईएल से मांगा 778 करोड़ रुपए बकाए का भुगतान

19/09/2023
siddhant kapoor

श्रद्धा कपूर के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया, ड्रग्स लेने का लगा आरोप

13/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version