Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनावी रंजिश के चलते प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

Shooting

Shooting

चुनावी रंजिश में एक हारे हुए प्रत्याशी ने प्रधान को गोली मार दी। ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगो ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्रधान की हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सक ने रेफर कर दिया।

महुआडीह थाना क्षेत्र के नेरूई अमवा के रहने वाले मन्नू सिंह ग्राम प्रधान चुने गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लगभग आधा दर्जन प्रत्याशियों ने ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा था। जिसमें मन्नू सिंह जीत की बाजी मार ली थी। मंगलवार की रात गांव के एक व्यक्ति के घर तिलक समारोह चल रहा था। तिलक से भोजन करने के बाद गांव का ही एक युवक प्रधान के दरवाजे के सामने से गुजरा उसने अपशब्द भी कहा शुरु कर दिया।

इस पर प्रधान ने उसकी फटकार लगाई और घर जाने को कहा। एक हारे हुए प्रत्याशी के पास पहुंचा और उससे अनाप-शनाप कहने लगा। चुनाव में हार से बौखलाए प्रत्याशी ने अपना असलहा निकाला ग्राम प्रधान मन्नू सिंह के दरवाजे पर पहुंच गया।

किसानों से झूठी हमदर्दी जताना छोड़ दें अखिलेश : सिद्धार्थनाथ

उसने मन्नू सिंह के उपर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगते ही जमीन पर गिर गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। घायल प्रधान को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। महुआडीह थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।  भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई हैं।

Exit mobile version