Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हमारी लड़कियां बात न माने तो तोड़ दो उनकी टांग…, लव जिहाद पर प्रज्ञा सिंह का बड़ा बयान

Pragya Thakur

Pragya Thakur

भोपाल। पूर्व सांसद और भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Thakur) ने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद राजनितिक माहौल गर्म हो गया है। पूर्व सांसद साध्वी ने लव जिहाद पर बयान देते हुए कहा कि अगर हमारी लड़कियां हमारा कहना नहीं मानती है और ​किसी विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करती है तो उनकी टांगे तोड़ देनी चाहिए।

पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने कि जो संस्कारों को नहीं मानती हैं। बातों से नहीं मानती तो उसे प्रताड़ना (torture) भी देनी पड़ती है। अपनी संतान है उसे मारना पड़े तो पीछे मत हटना। पूर्व सांसद साध्वी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साध्वी प्रज्ञा (Pragya Thakur) ने आगे कहा कि माता-पिता का लक्ष्य बेटी के भले के लिए होता है और उसे सही मार्ग पर लाने के लिए परिवार को हर संभव प्रयास करना चाहिए।

साध्वी (Pragya Thakur) के इस बयान ने एकबार फिर सामाजिक बहस छेड़ दी है। कई लोग इसे महिला अधिकारों और कानून (Women’s rights and law) की अवहेलना मान रहे हैं, जबकि उनकी बातों के समर्थक इसे संस्कारों की रक्षा के रूप में देख रहे हैं।

Exit mobile version