• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… नहीं होते तो तेजस्वी को कोई नहीं पूछता’, प्रशांत किशोर ने कसा तंज

Writer D by Writer D
17/11/2023
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Prashant Kishore

Prashant Kishore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बिहार के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्हें ज्ञानहीन नेता बताया और कहा कि यदि वह पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र नहीं होते तो उन्हें कोई नहीं पूछता।

श्री किशोर (Prashant Kishore) ने गुरुवार को यहां तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी ज्ञानहीन नेता हैं और नौवीं फेल हैं। यदि वे लालू यादव जी के पुत्र नहीं होते तो उन्हें कौन पूछता। इनको बिहारियों से और बिहार के विकास से क्या मतलब है। उलूल-जलूल बकवास करना ,लोगों को जाति-धर्म में बांटना, पैसा, शराब, बालू का काम किया, पैसा वसूल कर टिकट बांटा, जाति के नाम पर गरीब लोग मजबूरी में वोट दे देते हैं उसके बाद नेता बनकर ज्ञान दे रहे है। तेजस्वी यादव की क्या पहचान है। क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। लालू यादव के लड़के हैं इसलिए सब लोग जानते हैं। लालू जी के लड़के हैं इसलिए राजद के नेता हैं।

जन सुराज के प्रणेता ने कहा कि तेजस्वी यादव क्यों पथ निर्माण मंत्री रहेंगे। समाज का जो दबा-कुचला वर्ग है, जिसका वे दावा करते हैं कि उनको आवाज दे रहे हैं, आप उन्हें मौका दीजिए। यदि, तेजस्वी यादव खुद से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ले लें और जो मुस्लिम मंत्री हैं जिन्हें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया है अगर वे गृह मंत्री हो जाएं तो इससे कौन रोक रहा है।

श्री किशोर (Prashant Kishore) ने कांग्रेस पार्टी के वंशवाद पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी, राजीव गांधी के लड़के हैं इसलिए वह कांग्रेस के नेता हैं। इससे वह देश के नेता थोड़े न हो जाएंगे। उन्होंने कहा, “ आपके बाबू जी की पार्टी है तो कोई भी नेता बन जाएगा। आपके बाबूजी की दुकान है तो कोई भी जाकर बैठ जाएगा, दुकान का मालिक हो जाएगा। उसमें आपकी योग्यता क्या है। अपनी योग्यता साबित करने के लिए राजनीति में या किसी भी अन्य क्षेत्रों में तपस्या करनी होती है। ज़मीन से जुड़कर समाज को समझना होता है।”

Tags: bihar newspatna newsPrashant Kishoretejaswi yadav
Previous Post

बाग में मिला 15 दिनों से लापता युवक का शव

Next Post

फाइनेंस कंपनी से दस लाख रुपए की लूट

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

05/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

05/02/2026
Next Post
loot

फाइनेंस कंपनी से दस लाख रुपए की लूट

यह भी पढ़ें

reliance retail

रिलायंस रिटेल ने अमेजन-फ्लिपकार्ट को पटखनी देने के लिए जियो मॉडल का लिया सहारा

29/09/2020
USB Type-C

अलग-अलग चार्जर का झंझट खत्म, USB Type-C पर मिली सहमति

17/11/2022
Hanuman Jayanti

17 मई से शुरू हो रहे है ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल, लखनपुरी में लगेगा हनुमान भक्तों का तांता

14/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version