Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिर पर टोकरी और हाथ में अनाज लेकर प्रसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Pragatisheel Samajwadi Party

Pragatisheel Samajwadi Party

शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने किसान कानूनों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। सिर पर टोकरी और हाथ में अनाज लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।

इस दौरान पुलिस से कई बार उनकी तीखी झड़प भी हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कानून वापस नहीं लिया तो पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

भारत बंद की वजह से पड़ा इन परिक्षाओं पर असर, कई परिक्षाएं स्थगित

प्रसपा के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बेगम हजरत महल पार्क के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया था।

दोपहर करीब 12 बजे जुलूस के रूप में पार्टी के पदाधिकारी आगे बढ़े तो भारी संख्या में मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान हुई सभा में प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

AAP  का बड़ा आरोप, दिल्ली पुलिस ने CM केजरीवाल को किया होम अरेस्ट

रामसिंह यादव, रंजीत यादव, कल्पेश द्विवेदी, प्रेमप्रकाश वर्मा, रामबाबू रस्तोगी ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर पहुंचे एसीपी कैसरबाग ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। प्रदर्शन में प्रसपा के सभी अनुषांगिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के जुटने से पुलिस सशंकित नजर आई।

Exit mobile version