Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अलविदा प्रतीक यादव! ससुर ने दी मुख्याग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल

Prateek Yadav

Prateek Yadav

लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का अंतिम संस्कार किया गया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी और भाजपा के कई नेताओं ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का हृदय गति रुकने और फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से निधन हो गया था।

Exit mobile version