Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

Pratik Yadav

Pratik Yadav

मुलायम सिंह के छोटे पुत्र प्रतीक यादव (Pratik Yadav) का आज सुबह निधन हो गया। वह अलसुबह किचन में बेहोश पाए गए थे जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को केजीएमयू भेजा गया। KGMU में पोस्टमार्टम के दौरान किसी भी तरह की चोट नहीं पाई।

पोस्टमार्टम के बाद केजीएमयू अस्पताल ने प्रतीक यादव का शव उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट और साले अमन सिंह बिष्ट को सौंप दिया है। परिवार के लोग शव लेकर घर पहुँच गए है । लखनऊ एयरपोर्ट से अपर्णा यादव सीधे अपने आवास पहुंची गई है।

प्रतीक यादव (Pratik Yadav) का शव आने के बाद परिवार के लोग घर पहुंचने लगे हैं। शिवपाल सिंह यादव और डिंपल यादव पहुंचे हैं। घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे गुए हैं। प्रतीक यादव के निधन के बाद यादव परिवार के आवास पर नेताओं और करीबी लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। अपर्णा यादव के आवास पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा भी पहुंचीं और परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादवभी अपर्णा यादव के आवास पहुंचे।

शव को अब विक्रमादित्य रोड स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव का दाह संस्कार गुरुवार को लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पिपरा घाट पर या दिलकुशा में होगा।

प्रतीक यादव (Pratik Yadav) राजनीति से दूर जिम और रियल एस्टेट के बिजनेस में थे। हाल ही में वो मुंबई से काफी दिनों तक इलाज कराकर लौटे थे। तीन दिन पहले भी उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज, बीपी, सांस फूलने के साथ-साथ फेफड़ा में खून जमने की शिकायत भी थी।

Exit mobile version