Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, कल हो सकता है अंतिम संस्कार

Prateek Yadav

Prateek Yadav

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की बुधवार की अहले सुबह मौत हो गई है। मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। 38 साल के प्रतीक यादव को सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। प्राथमिक जांच में शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल ने किया है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम के दौरान प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट भी मौजूद थे। अपर्णा यादव भाजपा की नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

अखिलेश यादव भी अस्पताल में ही मौजूद हैं। शव को घर लाने की तैयारी हो रही है।

प्रतीक राजनीति से दूर जिम और रियल एस्टेट के बिजनेस में थे। उन्हें क्या बीमारी थी, ये जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन पता चला है कि हाल ही में वो मुंबई से काफी दिनों तक इलाज कराकर लौटे थे। तीन दिन पहले भी उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पिपरा घाट पर होने की संभावना है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक इसी घाट पर मुलायम सिंह के परिवार के लोगों का अंतिम संस्कार होता रहा है।

Exit mobile version