Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन

Pratibha Patil

Pratibha Patil's husband Devisingh Shekhawat passed away

पुणे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) के पति देवीसिंह शेखावत (Devisingh Shekhawat) का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।’’

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए बोनी कपूर, शेयर की पहली-आखिरी फोटो

उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा तथा एक बेटी हैं। सूत्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा।

Exit mobile version