Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव के छोटे भाई का निधन, मुलायम सिंह के परिवार पर टूटा ग़मों का पहाड़

Prateek Yadav-Aparna Yadav

Pratik Yadav passes away at the age of 38

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव (Pratik Yadav) का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। अभी उनकी उम्र महज 38 वर्ष थी। सूत्रों के मुताबिक वह बीमार थे।

सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, प्रतीक यादव (Pratik Yadav) को सिविल अस्पताल प्रातः 6:00 बजे लाया गया । अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रतीक फिटनेस के प्रति काफी गंभीर रहते थे।

वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

Exit mobile version