Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रतीका रावल की चोट से हरमनप्रीत की बढ़ी टेंशन, इस प्लेयर को मिल सकता है ओपनिंग का मौका

Pratika Rawal

Pratika Rawal

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की नियमित ओपनर प्रतीका रावल (Pratika Rawal) बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में चोटिल हो गईं और उनकी फिटनेस को लेकर अब भी संशय बरकरार है। ऐसे में पूर्व कप्तान मिताली राज का मानना है कि अगर रावल (Pratika Rawal) सेमीफाइनल तक पूरी तरह फिट नहीं होती हैं, तो हरलीन देओल को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रावल फील्डिंग के दौरान चोटिल हुईं। 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच पकड़ने की कोशिश में उनका पैर गीले आउटफील्ड में फंस गया और उनका दायां टखना बुरी तरह से मुड़ गया।

उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और बाद में मेडिकल टीम ने उनकी जांच की। फिलहाल टीम प्रबंधन ने उनके फिटनेस टेस्ट के बाद ही खेलने पर फैसला लेने की बात कही है।

भारत का सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से खेला जाना है, जो मौजूदा चैम्पियन है। अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या प्रतीका रावल (Pratika Rawal) समय पर फिट हो पाती हैं या भारत नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान में उतरता है।

Exit mobile version