Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रवीण कुमार ने देश को दिलाया रजत पदक, खेल मंत्री दी बधाई

praveen kumar

praveen kumar

युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर ‘सिल्वर मेडल’ जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई। श्री कुमार ने 2.07 मीटर की छलांग के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने कहा, “11 पदक और गिनती जारी। भारत के लिए इस पैरालंपिक से बेहतर कुछ नहीं।”

पुंछ में घुसपैठ के प्रयास को जवानों ने किया विफल, सर्च ऑपरेशन जारी

उल्लेखनीय है कि हाई जंप स्पर्धा में श्री कुमार ने 2.07 मीटर की लंबी छलांग लगाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया है। इस छलांग के साथ ही उन्होंने नया एशियाई कीर्तिमान भी अपने नाम किया। पूरे मुकाबले में प्रवीण बेहतरीन लय में दिखाई दिए, लेकिन आखिरी क्षणों में पोलैंड लेंड के खिलाड़ी जॉनाथन उन पर भारी पड़े और 2.10 मीटर की छलांग लगाते हुए उन्होंने गोल्ड जीत लिया। पैरालंपिक में यह भारत का 11वां मेडल है।

Exit mobile version