• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली धनंजय सिंह को प्रयागराज हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती

Writer D by Writer D
06/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) को प्रयागराज हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने एक 23 साल पुराने मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद धनंजय सिंह की क्रिमिनल अपील को खारिज कर दिया। यह आदेश जस्टिस लक्ष्मी कांत शुक्ला की सिंगल बेंच ने दिया है। पूरा मामला वाराणसी के 2002 में हुए जानलेवा हमले के बाद दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट से जुड़ा हुआ है।

दरअसल अक्टूबर 2002 में करीब 23 साल पहले वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हॉल के पास तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह की गाड़ी पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिसमें एके-47 जैसे ऑटोमेटिक हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। यह वाराणसी का पहला ‘ओपन शूटआउट’ था। हमले में धनंजय सिंह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) ने विधायक अभय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी एफआइआर दर्ज हुई थी।

ट्रायल कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मामले में किया था बरी

इस पूरे मामले की सुनवाई के दौरान 29 अगस्त 2025 को ट्रायल कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मामले में आरोपी सदीप सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह और सतेंद्र सिंह उर्फ बबलू को बरी कर दिया था। ट्रायल कोर्ट का यह फैसला धनंजय सिंह को रास नहीं आया। इसके बाद धनंजय सिंह ने इस फैसले को प्रयागराज हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट में धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) के वकीलों ने कहा कि धनंजय सिंह भी इस संबंधित मामले में पीड़ित हैं क्योंकि उनके ऊपर हमला हुआ था। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद माना कि गैंगस्टर एक्ट जैसे मामलों में ‘पीड़ित’ के रूप में व्यक्तिगत शिकायतकर्ता की अपील पोषणीय नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने धनंजय सिंह की क्रिमिनल अपील को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने ‘ओपन शूटआउट’ पर की सख्त टिप्पणी

कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध केवल राज्य और समाज के खिलाफ होता है, व्यक्तिगत नहीं माना जाता। वाराणसी के पहले ‘ओपन शूटआउट’ के रूप में चर्चित नदेसर टकसाल शूटआउट से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि असामाजिक गतिविधियों को रोकना राज्य का दायित्व है। कोई भी व्यक्ति राज्य के कार्य को हड़पने का हकदार नहीं है। यह आदेश जस्टिस लक्ष्मी कांत शुक्ला की सिंगल बेंच ने दिया।

Tags: dhananjay singh
Previous Post

डीएम के निर्देश पर चंद्रभागा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

Next Post

Murshidabad में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास, कल कोलकाता में विशाल गीता पाठ का आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Next Post
5 lakh people will recite the Gita in Kolkata.

Murshidabad में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास, कल कोलकाता में विशाल गीता पाठ का आयोजन

यह भी पढ़ें

PM Kisan Yojana

पीएम किसान निधि की आने वाली है 15वीं किस्त, फटाफट करा लें ये जरूरी काम

12/09/2023

देश में 87 लाख मरीज कोरोनामुक्त, संक्रमितों की संख्या 93 लाख के पार

27/11/2020
CM Yogi

आमजन की सुरक्षा प्राथमिकता, प्रत्येक व्यक्ति को बचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी टीमः सीएम योगी

15/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version