• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज : कौंधियारा में ग्राम प्रधान को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

Desk by Desk
20/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज थाना क्षेत्र के कौंधियारा के पिपरहटा में शुक्रवार रात ग्राम प्रधान कृष्णराज सिंह को गोली मार दी गई। गोली उनके हाथ में लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना उस वक्त हुई जब वह गांव में ही तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। फिलहाल, उनके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी ओर प्रधान ने एक वीडियो जारी कर पुराने दुश्मनों पर आरोप लगाए हैं। गांव में निर्माण को लेकर प्रधान के विरोध में धरना भी चल रहा है।

ग्राम प्रधान कृष्णराज सिंह शुक्रवार रात गांव के ही गंगा यादव के घर तेरहवीं भोज में गए थे। रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे वह वापस घर लौट रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर फोन आया और वह पंचायत भवन की ओर चले गए। वह जैसे ही पूर्व माध्यमिक पिपरहटा के पास पहुंचे, दो हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। उन्होंने कृष्णराज सिंह को गोली मारी दी। गोली उनकी बांह में लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पर घर वाले पहुंचे और उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां से एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया।

शाहजहांपुर : नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

कृष्णराज के भाई देशराज ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक गांव में प्रधान के खिलाफ एक गुट लगातार धरना दे रहा है। वह प्रधान द्वारा कराए गए निर्माणों की जांच की मांग कर रहा है। उन लोगों का धरना शनिवार को भी जारी रही।

उधर प्रधान ने आज एक वीडियो जारी कर बताया कि जो लोग उनका विरोध कर रहे हैं, उन लोगों ने भाड़े के हत्यारों से घटना करवाई है। इंस्पेक्टर कौंधियारा उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस दुश्मनी और कुछ निजी मामलों को लेकर जांच कर रही है। जल्द खुलासा हो जाएगा कि घटना को किसने अंजाम दिया।

त्वचा और बालों को रखना है सेहतमंद तो डाइट में शामिल करें पोषणयुक्त चीजों

कौंधियारा के ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को थानाध्यक्ष से मिला और प्रधान कृष्णराज सिंह के हमलावर को तुरंत पकड़ने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शिवशंकर, बलराम सिंह, बृजेश पांडेय, रजनीश चौधरी, जगदंबा प्रसाद, राजू शुक्ला आदि शामिल थे।

Tags: 24ghante online.comattempted murdercrime news in hindideadly attackDeadly attack on the village headLatest Uttar Pradesh News in Hindishotगोली मारीग्राम प्रधान पर जानलेवा हमलाजानलेवा हमलाहत्या की कोशिश
Previous Post

उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश 2020 में 28 प्रतिशत ने छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

Next Post

अटल भूजल योजना के तहत सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Atal residential schools
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति से ही राष्ट्र प्रगति संभव: धामी

16/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

16/04/2026
Noida Violence
Main Slider

नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

16/04/2026
Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Next Post
सीएम योगी

अटल भूजल योजना के तहत सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए : योगी

यह भी पढ़ें

Lata Mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अभी भी ICU में, डॉक्टरों ने की दुआ करने की अपील

20/01/2022
TRishala Dutt father

संजय दत्त के ड्रग एडिक्शन को लेकर बेटी त्रिशाला ने की खुलकर बात

12/12/2020
russia-ukraine war

Russia-Ukraine War: रूस ने तबाह किया ओडेसा एयरपोर्ट तो यूक्रेन ने ऐसे लिया बदला

01/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version