Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रयागराज हिंसा: मुख्यारोपी के घर पर गरजा बाबा का बुलडोजर

Bulldozers

Bulldozers

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज में 10 जून को हुई हिंसा (Prayagraj Violence) के मामले में मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद अहमद उर्फ पंप (Javed Ahmed Alias Pump) के घर पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। बुलडोजर (Bulldozer) ने घर का मुख्‍य दरवाजा गिरा दिया है। बाहरी दीवारें भी तोड़ दी हैं। दो-दो बुलडोजर तेजी के साथ घर गिराते चले जा रहे हैं।

पीडीए ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर उसे खाली करने के लिए कहा था। अब भारी पुलिस बल जावेद के घर पहुंच गई है। पुलिस प्रशासन ने जावेद के घर को छावनी में तब्दील कर दिया है। बुलडोजर भी पहुंच गया है। बुलडोजर (Bulldozer) ने जावेद (Javed Pump) का घर ध्वस्त करना शुरू भी कर दिया है। बुलडोजर ने जावेद के घर का पहला दरवाजा तोड़ दिया है। बुलडोजर से जावेद के घर की बाउंड्री वाल भी गिरा दी गई है। एसपी सिटी लोगों से मौके पर जमा लोगों से हटने की लगातार अपील कर रहे हैं। जावेद अहमद का घर अंदर से बंद है।

घर में घुसे पुलिसकर्मी, निकाल रहे सामान

पुलिसकर्मी जावेद पंप के घर के अंदर दाखिल हो गए हैं। घर के अंदर से पुलिसकर्मी सामान बाहर निकाल रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने मकान की पहली मंजिल पर पहुंचकर भी कुर्सियां और अन्य सामान भी नीचे फेंका। जावेद पंप के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह से ही घर का कोई भी सदस्य बाहर नहीं आया था।

प्रयागराज हिंसा के मुख्यारोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर, 11 बजे तक खाली करने का आल्टीमेटम

पुलिस अधिकारियों ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि यदि दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर से लोगों को निकाला जाएगा। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती गई है जिससे अगर महिलाएं विरोध करें तो उनको भी नियंत्रित किया जा सके।  पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घर के अंदर मौजूद लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर एक और बुलडोजर पहुंच गया है।

Exit mobile version