Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-अर्चना

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3

नई दिल्ली। अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के लिए ऐतिहासिक घड़ी बिलकुल करीब आ गई है। देशभर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का Chandrayaan-3 इतिहास रचने की दहलीज पर है। भारत के इस मिशन पर दुनिया की आंखें टिक गई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने नया वीडियो साझा कर उत्सुकता बढ़ा दी है। इसरो ने कहा मिशन तय समय पर है। वह आज शाम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

Chandrayaan-3 की कामयाबी के लिए देशभर में 24 घंटे से पूजा-अर्चना और प्रार्थना की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में विशाल यज्ञ शुरू हो गया है। इसका आयोजन विश्व हिंदू परिषद और आर्य समाज ने संयुक्त रूप से किया है। मध्य प्रदेश में सीहोर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आज सुबह हजारों लोगों ने पूजाकर प्रार्थना की है।

ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने Chandrayaan-3 की रेत से कलाकृति बनाकर इसकी सफलता की कामना की है। चेन्नई के एवरविन स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान-3 की प्री-सॉफ्ट लैंडिंग की आकृति बनाकर खुशी जताई है।

Chandrayaan-3 मिशन तय समय पर, कल सॉफ्टलैंडिंग के लिए उड़ान सुचारू : ISRO

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने संगम तट पर Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए रेत से आकृति बनाई बनाकर मां गंगा से प्रार्थना की है। गुजरात के अहमदाबाद में भारतीय तिरंगे के रंग में रंगे एक शख्स ने Chandrayaan-3 की लैंडिंग से पहले अटल ब्रिज के पास झंडा लहराया। लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में पूजा और हवन किया गया है। वाराणसी के अस्सी घाट पर चंद्रयान लिखी आकृति में मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा से प्रार्थना की गई।

Exit mobile version