Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विराट कोहली के जबरदस्त परफॉर्मेंस पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने दी फ्लाइंग किस

Anushka Sharma Virat Kohli Flying Kiss

अनुष्का शर्मा विराट कोहली

नई दिल्ली| शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जबरदस्त मैच हुआ जिसमें आरसीबी ने  सीएसके को 37 रनों से हरा दिया। विराट कोहली ने नॉटआउट 90 रनों की शानदार पारी खेली। विराट की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखकर अनुष्का काफी खुश हुईं और उन्होंने क्रिकेटर को फ्लाइंग किस दी।

अनुष्का के फ्लाइंग किस करने पर विराट हंसते हुए अनुष्का की तरफ देखते हैं। दोनों का यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हुआ। दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वर्क फ्रॉम होम के लिए फ्रेशर्स या कम अनुभव वालों की मांग ज्यादा

बता दें कि अनुष्का ने इस दौरान ब्लू कलर का ड्रेस पहना था जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा था। साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा था।

फैन्स सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट के इस पल को शेयर करते हुए अनुष्का को जीत का क्रेडिट दे रहे हैं।

दरअसल, जब भी विराट या उनकी टीम का खराब प्रदर्शन रहता है तो अनुष्का को इसके लिए ट्रोल किया जाता है इसलिए इस बार फैन्स आरसीबी की जीत पर और विराट की शानदार परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को क्रेडिट दे रहे हैं।

Exit mobile version