• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे 5000 साधु-संत, देश के सभी 136 धर्मगुरूओं को आमंत्रित करने की तैयारी

Writer D by Writer D
01/08/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर के भूतल का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जनवरी 2024 में भव्य गर्भगृह में रामलला (Ramlala) के प्राणप्रतिष्ठा की तैयारियां भी चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 15 जनवरी मकर संक्रांति से 24 जनवरी के मध्य शुभ तिथि व मुहूर्त में आयोजित होना है, महोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में देश भर से पांच हजार साधु-संतों को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है।

ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश के सभी 136 पंरपराओं के धर्मगुरूओं को आमंत्रित करने की तैयारी है। इनमें वनवासी संत, वाल्मीकि, रविदासी, कबीरपंथी, नानकपंथी, स्वामी नारायण, नाथ परंपरा, वैष्णव, सन्यासी सहित जैन, सिख धर्म के भी संत शामिल होंगे। इन संतों की सूची तैयारी की जा रही है, जल्द ही ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के हस्ताक्षर युक्त आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान, पांच लाख रामभक्तों के आने की उम्मीद

संतों के ठहरने के लिए रामनगरी के मठ-मंदिरों व आश्रमों को चिन्हित किया जा रहा है। अब तक मणिरामदास की छावनी, झुनकी घाट, उदासीन आश्रम रानोपाली, बड़ी छावनी, दिगंबर अखाड़ा, चरण पादुका मंदिर, निर्मोही अखाड़ा, रामकोट में ट्रस्ट का नवनिर्मित भवन, जगन्नाथ मंदिर, लवकुश मंदिर, रंग वाटिका मंदिर, हरिधाम गोपाल पीठ आदि ने संतों के ठहरने का उचित प्रबंध करने की सहमति दे दी है। बताया गया कि प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव समाप्त होने व पीएम नरेंद्र मोदी के जाने के बाद रामजन्मभूमि परिसर में मौजूद संत-महात्मा एवं भक्तों को रामलला का दर्शन प्राप्त हो पाएगा।

सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लेगा ट्रस्ट

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पांच लाख लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में इनके रहने, खाने, आवागमन, भोजन आदि की व्यवस्था को लेकर संघ व विहिप ने तैयारियां तेज कर दी है। राम नगरी की सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ली जा रही है। ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि कई संस्थाओं ने स्वेच्छा से प्रबंधन में योगदान देने की स्वीकृति की है। इन संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी जाएंगी। कई संस्थाओं से ट्रस्ट के लोग वार्ता कर रहे हैं।

Tags: ayodhya newsram mandirup newsरामलला
Previous Post

UP Cabinet: यूपी वाटर टूरिज्म एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स पॉलिसी 2023 को मंजूरी

Next Post

प्रदेश के नगर निगमों के विकास हेतु आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस, दोनों शिक्षा विरोधी: सीएम योगी

15/10/2026
Next Post
Training

प्रदेश के नगर निगमों के विकास हेतु आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

AgustaWestland scam: Christian Michel James gets bail

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट से मिली बेल

18/02/2025
Odisha Bus Accident

दो बसों की भीषण टक्कर में 12 की मौत, एक ही परिवार के सात लोगों ने तोड़ा दम

26/06/2023
Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version