• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारी पूरी, राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग जैसा नजारा

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
दीपोत्सव

दीपोत्सव की तैयारी पूरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शुक्रवार को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। रामलला के दरबार में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ दीपक जलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव का आरंभ करेंगे। इसके बाद राम की पेड़ी समेत सरयू के 24 घाटों पर 5.51 लाख से अधिक दीपक जलाकर योगी सरकार अपने विगत वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ेगी।

राम की पैड़ी पर गुरुवार को 24 घाटों पर दस हजार स्वयंसेवकों ने दीपों की मार्किंग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के सामने घी का पहला दीया जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

#WATCH: Ram Ki Paidi illuminated for ‘Deepotsav’ to be held in Ayodhya, on the occasion of #Diwali. pic.twitter.com/WjUeBbWhfC

— ANI UP (@ANINewsUP) November 12, 2020

शुक्रवार को दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर से हो जाएगी। साकेत महाविद्यालय से रामायण के 11 प्रसंगों पर आधारित झांकी निकाली जाएगी जिसमें बजरंगबली द्वारा दानवों के दहन व महिला सशक्तीकरण पर आधारित अहिल्या उद्धार की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकी शहर भ्रमण करते हुए रामकथा पार्क तक जाएगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले सीएम, राज्यपाल के साथ रामलला का दर्शन करेंगे। उनके सामने घी का पहला दीया जलाएंगे।

लखनऊ: आजादी के बाद गांव में पहली बार पहुंची बिजली, दिवाली हो गई खुशनुमा

इसके बाद वे राम जन्मभूमि परिसर से राम कथा पार्क जाएंगे। राम कथा पार्क में भगवान श्रीराम माता सीता के स्वरूप का स्वागत करेंगे। यहीं राम का राज्याभिषेक होगा। सूरज ढलने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मां सरयू  की आरती में शामिल होंगे। आरती के बाद राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। सीएम रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। अगली सुबह वे दिवाली पर्व पर गोरखपुर जाएंगे।

डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद अयोध्या क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय टीम द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। धनतेरस के कारण बाजारों में भीड़ होने के कारण जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा मय पुलिस बल के रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। शुक्रवार को अयोध्या सील रहेगी। दीपोत्सव समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा , जनपद प्रभारी व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी समेत प्रदेशस्तरीय अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

सीओ यातायात राजेश कुमार राय ने बताया कि एम्बुलेंस व मरीजों को अस्पताल ले जा रहे वाहनों के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। ऐसे वाहनों को सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। यह यातायात डायवर्जन कार्यक्रम चलने तक लागू रहेगा। अनुमति प्राप्त वाहन जिनके वाहन पास होंगे, वही वाहन अयोध्या क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। अयोध्या निवासी अपने पहचान पत्र दिखाकर अयोध्या क्षेत्र में प्रवेश पा सकेंगे।।

Tags: cow dungdeepotsav 2020Deepotsav in AyodhyaDiwali in Ayodhyalatest UP newsShri Ram temple complexup newsअयोध्या की दिवालीअयोध्या में दीपोत्सवगोबर के दियेदीपोत्सव-2020श्रीराम मंदिर परिसर
Previous Post

लखनऊ : बीबीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

दीपोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, वाहनों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित

Desk

Desk

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post

दीपोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, वाहनों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित

यह भी पढ़ें

arrested

फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा जेल

31/10/2021
Ministry of Labor

औद्योगिक कर्मचारियों की नई श्रृंखला आने से वेतन में होगी बढ़ोतरी

17/10/2020
vikrant uniyal

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले विक्रांत ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट

04/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version