• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधानमंडल का सत्र की तैयारी पूरी, सदन में एक सीट छोड़ बैठेंगे विधायक और मंत्री

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी कोविड-19 महामारी के दौर में विधायी कार्य कराने के लिए विधानमंडल का सत्र आहूत कराने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस काल में इससे पहले मध्य प्रदेश में विधानसभा का सत्र हुआ था, लेकिन वह विश्वास मत हासिल करने के लिए बुलाया गया था। जबकि उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का सत्र विधायी कार्यों के लिए आहूत किया जा रहा है, लिहाजा उत्तर प्रदेश महामारी के दौरान ऐसा सत्र आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

कोरोना के कारण डीएलएड की 2.26 लाख सीटों पर अटका प्रवेश

उन्होंने बताया कि आगामी 20 अगस्त को आहूत किया जाने वाला यह सत्र कई मायनों में अलग होगा। इस दौरान सदस्यों के बीच सामाजिक दूरी के मानकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए जरूरी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। दीक्षित ने बताया कि सदन में हर सदस्य एक सीट छोड़कर बैठेगा और कुछ सदस्यों को लॉबी में बैठाया जाएगा, जबकि दर्शक दीर्घा में भी सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सदस्यों के बैठने का इंतजाम किया जाएगा।

दीक्षित ने कहा कि सदन में दाखिल होने से पहले हर सदस्य की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उम्मीद है कि सभी सदस्य मास्क पहनकर आएंगे, लेकिन अगर कोई ऐसा नहीं करता है। तो उसे एक मास्क उपहार में दिया जाएगा। दीक्षित ने कहा कि जहां तक सदन में एयर कंडीशनर चलाए जाने का सवाल है तो यह केंद्र सरकार द्वारा तय मानकों के हिसाब से किया जाएगा।

कोरोना संकट काल में रेलवे ने तबादलों पर 31 मार्च तक बढ़ा दी रोक

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं से सहयोग की अपील की है।  कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में आहूत किए जा रहे सत्र के दौरान सभी पार्टियां परस्पर सहयोग और समन्वय की भावना से काम करेंगी।  कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का आगामी सत्र 20 अगस्त को शुरू होगा। यह सत्र तीन दिन का होगा।

Tags: hindi newsLegislative AssemblyLucknowministerMLAMLA and Minister will leave one seat in the Housenews in hindiPreparations for the session of UP Legislature completesessionUP Legislatureमंत्रीयूपी विधानमंडल का सत्र की तैयारी पूरीलखनऊविधानसभाविधानसभा सत्रविधायकसदन में एक सीट छोड़ बैठेंगे विधायक और मंत्री
Previous Post

कोरोना के कारण डीएलएड की 2.26 लाख सीटों पर अटका प्रवेश

Next Post

रेलवे में सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा सेलेक्शन

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post

रेलवे में सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा सेलेक्शन

यह भी पढ़ें

Arjun Kapoor and Malaika Arora bought a luxurious apartment

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने खरीदा आलिशान अपार्टमेंट

30/05/2021
Mrityu Panchak

आज से 5 दिनों के लिए लग गया पंचक, भूलकर भी न करें ये काम

26/09/2023
kamala devi harris

जानिए कौन है कमला हैरिस, जो होंगी पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version