• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Board: 170 बंदी भी देंगे परीक्षा, ये नियम रहेंगे लागू

Writer D by Writer D
14/02/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
Board Exams

Board Exams

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एशिया के सबसे बड़े बोर्ड, यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होने जा रही है. बोर्ड का दावा है कि ये परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन कराई जाएगी. प्रदेश भर में इस बार यूपी बोर्ड (UP Board) में 8753 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 58 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद 170 बंदी भी परीक्षा देंगे. इसमें हाईस्कूल में 79 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 91 बंदी शामिल होंगे.

परीक्षा की तैयारियां पूरी

इन परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए जिले में 1390 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 455 जोनल मजिस्ट्रेट, 531 सचल दल और 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षको की नियुक्ति की गई है. परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रदेश भर में 1.43 लाख परीक्षा कक्षों मे 3 लाख वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही डीवीआर राउटर डिवाइस और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था की गई है.

कोडेड होगी OMR शीट

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए STF और LIU को सक्रिय कर दिया गया है. आंसर शीट के ऊपर QR कोड और यूपी बोर्ड का लोगो भी मुद्रित किया गया है. इस परीक्षा में पहली बार 20 अंकों की परीक्षा OMR शीट पर होगी.

बोर्ड सचिव ने दी जानकारी

UP Board के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के अनुसार, सभी 75 जिलों के साथ ही राज्य स्तर पर लखनऊ में सभी तकनीकी सुविधाओं से युक्त कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेंटर बनाए गए हैं. जिनके माध्यम से 8753 केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए लाइव मॉनिटरिंग कराने की व्यवस्था की गई है.

सीएम योगी का बड़ा निर्देश, नकल की तो लगेगा NSA

हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी

वहीं, परीक्षार्थियों की शिकायत के लिए स्‍टेट कंट्रोल रूम बनाया गया है और 2 हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6607 और 1800-180-6608 भी जारी किए गए हैं. परीक्षार्थियों और अभिभावकों की मदद के लिए 9569790534 व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है जिस पर शिकायत करने पर त्वरित निदान भी किया जाएगा. यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में हाईस्कूल के लिए 31,16,458 छात्र रजिस्टर हुए हैं वही 12वीं के लिए 27,50,871 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए हैं. इनमें से 25,68,367 रेगुलर और 1,82,504 प्राइवेट उम्‍मीदवार हैं.

Tags: 10th UP board12th UP boardup board 2023UP Board Exam 2023up board guidelinesup board helpline number
Previous Post

पर्वतीय जनपदों के लिए सहकारिता के क्षेत्र में और प्रयासों की जरूरत: सीएम धामी

Next Post

BBC दफ्तर में आयकर विभाग की रेड जारी, पत्रकारों को मिली काम करने की इजाजत

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Next Post
BBC

BBC दफ्तर में आयकर विभाग की रेड जारी, पत्रकारों को मिली काम करने की इजाजत

यह भी पढ़ें

aparajita

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

27/02/2026
PM Mudra Yojana

पीएम मुद्रा योजना: प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला 11 हजार करोड़ का लोन

03/09/2024

पांच करोड़ के गांजे के साथ पांच तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version