• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर, सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसकी वजह से सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार लालकिले पर अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। लाल किले की प्राचीर से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन देंगे तब वहां कम ही मेहमान नजर आएंगे।

सेल्फी की चाहत ने जान को ही मुश्किल में डाला, बाल बाल बची लड़कियों की जान

ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोविड-19 के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने सभी सरकारी कार्यालयों, राज्यों, राज्यपालों आदि से कहा है कि वे सार्वजनिक आयोजन से बचें और समारोहों के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करें। इस बार बहुत कम मेहमानों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्योता दिया गया है। साथ ही स्कूली बच्चे भी नजर नहीं आएंगे।

Ministry of Home Affairs (MHA) issues advisory for Independence Day celebrations. Ask all govt offices, states, Governors etc to avoid congregation of public and use technology for the celebrations. #COVID19 pic.twitter.com/aQlxy9GXNA

— ANI (@ANI) July 24, 2020

इस दौरान जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर रखे जाएंगे। सभी के लिए मास्क पहनकर आना जरूरी होगा। बैठने की अलग व्यवस्था होगी और दो गज की दूरी सुनिश्चित की जाएगी। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कोरोना योद्धाओं को भी न्योता दिया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के 15 अगस्त को देश के नाम संबोधन में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’, कोरोना वैक्सीन, सीमा सुरक्षा और कोरोना की लड़ाई में स्वदेशी अभियान ने किस तरीके से बढ़-चढ़कर कदम उठाया है, इन विषयों का जिक्र हो सकता है। लाल किले के आसपास तैनात पुलिस पीपीई किट पहने हुए दिखाई देगी।

अंतरिक्ष से धरती की तरफ आ रहे तीन विनाशकारी उल्कापिंड, विनाश की रखते है ताकत

मेहमानों के बीच बैठने की दूरी को बढ़ाया जाएगा। हर साल लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर लगभग एक हजार के करीब विशेष अतिथि बुलाए जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस साल संख्या को 250 के करीब ही रखा जाएगा। 15 अगस्त की दोपहर को राष्ट्रपति भवन में जो एट होम कार्यक्रम होता है उसमें भी कोविड नियमों का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा थीम कोरोना योद्धाओं को समर्पित की जाएगी।

Tags: advisorycongregationCoronavirusgovernment officesguestsIndependence DayMinistry of home affairsnarendra modinarendra modi speechsanitizerschool childrenकेंद्रीय गृह मंत्रालयकोरोना वायरसनरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवस
Previous Post

संजीत को घर से डेढ़ किमी दूर दोस्तों ने बना रखा था बंधक, लोकेशन ढूंढ पाने में पुलिस नाकामयाब

Next Post

बिछड़े प्रेमियों के दर्द को खूबसूरत तरीके से पेश करता एक्ट्रेस लिजा मलिक का ये गाना

Desk

Desk

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post

बिछड़े प्रेमियों के दर्द को खूबसूरत तरीके से पेश करता एक्ट्रेस लिजा मलिक का ये गाना

यह भी पढ़ें

Laxmikant Vajpayee

डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, BJP की ज्वानिंग कमेटी बने अध्यक्ष

06/11/2021
नेहा कक्कर रोहनप्रीत के साथ

शादी के लिए परिवार संग दिल्ली आईं नेहा कक्कड़, शेयर की वीडियो

23/10/2020
hindi se nyay

अजेय होता ‘हिन्दी से न्याय’ अभियान

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version