Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस विधि से जमाएं बाजार जैसा गाढ़ा दही

Curd

Curd

गर्मियों में डेली एक कटोरी दही (Curd) खाने पेट से संबंधित दिक्कतों से छुटकारा मिलता है और शरीर को ठंडक मिलती है। दही खाने में भी टेस्टी लगता है। वहीं अगर ये दही खट्टा हो तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। गर्मियों में दही जल्दी खट्टा हो जाता है। दही को खट्टा होने से बचाने के लिए दही को हमेशा ठंडी जगह पर रखें। दही को कभी भी सीधा धूप में या गर्म जगह पर न रखें। हमेशा इसे फ्रिज में रखें।

दही (Curd) के ऊपर जमी मलाई बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है जिससे जल्दी खट्टा हो जाता है। इसलिए दही के ऊपर जमी मलाई को हटा दें।
दही को छूने से पहले हाथों को अच्छे से साफ कर लें। दही को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के कंटेनरों से बचें। प्लास्टिक के कंटेनर हवा पार होने नहीं देते है, जो दही को खराब करता है। इसलिए दही को स्टोर करने के लिए स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करें।

ऐसे जमाएं मिट्टी के बर्तन में दही (Curd)

आप भी घर में हलवाइयों जैसा काफी गाढ़ा टेक्सचर वाला दही (Curd) जमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस करना ये है कि
मिट्टी के बर्तन में जमाया गया दही खाने में बहुत टेस्टी होता है।

इसे बनाने के लिए दूध को अच्छे से उबाल हल्का ठंडा होने तक छोड़ दें। ये लगभग ठंडा होने वाला हो और उंगली से सिर्फ हल्की गर्माहट महसूस हो।

फिर इस दूध को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें आधा चम्मच जामन (पुरानी दही) मिलाएं। अब एक चम्मच से लगभग 5 से 7 बार इस दूध को मिलाएं और इसे एक साफ मिट्टी के बर्तन में पलट दें।

अब ऊपर से ढक दें। 4 से 6 घंटे रहने दें। आपकी दही जमकर तैयार हो जाएगी।

Exit mobile version