Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन तरह से बनाएं सॉफ्ट मलाई कोफ्ता, घर पर मिलेगा रेस्तरां जैसा स्वाद

Malai Kofta

Malai Kofta

मलाई कोफ्ता (Malai Kofta) एक काफी रिच डिश है। इसे आपने कई बार खाया होगा लेकिन आप चाहें तो घर में भी रेस्तरां जैसा मलाई कोफ्ता बना सकते हैं। घर की पार्टीज के लिए ये परफेक्ट डिश हो सकती है। इसे बनाने के लिए कोफ्ते तैयार किए जाते हैं। इसकी ग्रेवी भी खास तौर पर टमाटर और कुछ मसालों की मदद से तैयार की जाती है। कई बार घर पर बने कोफ्ते काफी टाइट बन जाते हैं जिनका स्वाद बेकार लगता है। यहां बता रहे हैं सॉफ्ट मलाई कोफ्ता बनाने के ट्रिक्स। साथ ही जानिए मलाईदार ग्रेवी बनाने का तरीका।

सही तरह से करें मैश

मलाई कोफ्ता (Malai Kofta) बनाने के लिए पनीर और आलू की जरूरत होती है। इसके लिए दोनों चीजों को कद्दूकस करें और फिर इसे मैश कर लें। अच्छे से मैश करने के इसे हाथों से चिकना होने तक मसलें। सॉफ्ट कोफ्ते बनाने के लिए इस स्टेप को जरूर फॉलो करें।

मिलाएं ये एक चीज

अच्छे और सॉफ्ट कोफ्ते (Malai Kofta) बनाने के लिए आपको इसमें कॉर्न फ्लोर या फिर मैदा जरूर मिलानी चाहिए। इससे कोफ्ते में कोई फ्लेवर तो नहीं आएगा, लेकिन ये काफी मलाईदार बनेंगे।

इलायची से बढ़ाएं ग्रेवी

मलाई कोफ्ते (Malai Kofta) की ग्रेवी काफी मलाईदार होती है। इसके के लिए मसाला अच्छी तरह भूनें और मसाले में बड़ी इलायची जरूर डालें। इससे ग्रेवी काफी फ्लेवरफुल बनती है।

Exit mobile version