Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रपति मुर्मू ने केजरीवाल का इस्तीफा कर लिया मंजूर, आतिशी को नियुक्त किया मुख्यमंत्री

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रपति ने आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। आतिशी शनिवार शाम साढ़े 4 बजे पांच कैबिनेट मंत्रियों (सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत) के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

सौरभ भारद्वाज: ग्रेटर कैलाश सीट से तीन बार के विधायक सौरभ भारद्वाजको मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता वाली नई मंत्रिपरिषद में जगह मिली है।इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके राजनीति में आए सौरभ दिसंबर 2013 में 49 दिन की केजरीवाल सरकार में परिवहन और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी थे। केजरीवाल सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी मंत्री रहे।

गोपाल राय: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर क्षेत्र से दो बार के विधायक गोपाल भी शपथ लेंगे। वोकेजरीवाल के लंबे समय से सहयोगी हैं। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। पार्टी केपूर्वांचली चेहरे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और केजरीवाल के नेतृत्व में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में शामिल थे।

कल शाम 4:30 बजे शपथ लेंगी आतिशी, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये पांच मंत्री

गोपाल राय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2013 में की थी। बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल 2017 में उन्हें आप की दिल्ली इकाई का संयोजक नियुक्त किया गया, जिसके बाद से वह इस पद पर हैं।

कैलाश गहलोत: कैलाश गहलोत को अरविंद केजरीवाल का विश्वासपात्र कहा जाता है। वह आतिशी के साथ मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में थे।गहलोत ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। जाट नेता हैं। 2015 और 2020 में दो बार नजफगढ़ क्षेत्र से जीत हासिल की।2017 में कपिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया था।

अग्निपरीक्षा के लिए तैयार, 2 दिन बाद दूंगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, केजरीवाल का बड़ा ऐलान

इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत: इमरान हुसैन केजरीवाल सरकार का हिस्सा रहे हैं। इस बार भी आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। वहीं, आतिशी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे।

Exit mobile version