Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम संबोधन शाम 7 बजे

नई दिल्ली। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को शाम 7 बजे देश को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में दी है। इसमें कहा गया है कि इस संबोधन का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के राष्ट्रीय नेटवर्क और हिंदी के विभिन्न दूरदर्शन चैनलों पर होगा। साथ ही इसका प्रसारण दूरदर्शन के अंग्रेजी संस्करण पर भी किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि एआईआर अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर शाम 7.30 बजे क्षेत्रीय भाषा संस्करण में राष्ट्रपति के भाषण को प्रसारित करेगा।

कोरोना टेस्टिंग में तमिलनाडु को पछाड़, यूपी बना देश का नंबर 1 राज्य

गौरतलब है कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम कोरोना वायरस महामारी के बीच हो रहा है। पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्रालय के तरफ जारी एडवाइजरी में कहा है कि सरकार ने इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने से बचने के लिए टेक्नोलॉजी के सर्वोत्तम संभव उपयोग पर जोर दिया है। इसमें जो लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन तक पहुंचने के लिए कार्यक्रमों को वेब-कास्ट किया जा सकता है।

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी जम्मू कश्मीर के त्राल से पकड़े गए

इसमें कहा गया, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के स्थानों पर पुलिस/सैन्य बैंड का प्रदर्शन रिकॉर्ड किया जा सकता है और उसके रिकॉर्ड किए गए संस्करणों को बड़ी स्क्रीन/ डिजिटल मीडिया के माध्यम से, सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया जा सकता है।

74वें स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रतिष्ठित लाल किले में विशेष व्यवस्था की गई है। यहां होने वाले आयोजन में केवल आमंत्रित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा कोरोना संकट के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू होंगे।

आमंत्रितों से मास्क पहनने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर वितरण के लिए पर्याप्त संख्या में मास्क रखे जाएंगे। इसी तरह, हैंड सैनिटाइजर को पूर्व-निर्धारित स्थानों पर रखा जाएगा। सभी प्रवेश बिंदुओं पर मेहमानों की थर्मल स्क्रीनिंग की योजना बनाई गई है, जबकि पूरे आयोजन स्थल पर मेडिकल बूथ स्थापित किए गए हैं।

Exit mobile version