Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने चालाया धनुष से तीर, धू-धू कर जल उठा रावण

Ravana Dahan

Ravana Dahan

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही राम लीला में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) लाल किला  मैदान पहुंचकर सबसे पहले राम-लक्ष्मण को तिलक लगाया। इसके बाद रामलीला देखी। लाल किले पर चल रही रामलीला में रावण दहन (Ravana Dahan) से ठीक पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने धनुष से तीर चालाया, इसके बाद रावण धू-धू कर जल उठा।

बुराई पर अच्छा का प्रतीक पर दहशरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावण (Ravana) को तीर मारा और उसका दहन शुरू हो गया। दिल्ली में लालकिला स्थित माधव पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन हो गया।

माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर रामलीला मंच पर शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने भगवान राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया।

पंडाल पर गिरा 80 फीट रावण का धड़, दशानन के पुतले का सिर भी टूटकर गिरा

लाल किला मैदान में रावण दहन (Ravana Dahan) होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वहां से निकल गए हैं। रावण दहन को देखने को लिए मैदान में कई हजार लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version