• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का लोकार्पण किया

Writer D by Writer D
18/10/2023
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
President Murmu

President Murmu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बुधवार को साल 2023-28 की अवधि के लिए बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण किया।

श्रीमती मुर्मू (President Murmu)  ने आज यहां बिहार के चौथे कृषि रोड मैप के लॉन्च के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2008 में पहला कृषि रोड मैप लॉन्च होने के बाद से राज्य ने कृषि क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह जानकर खुशी हुई कि इस अवधि के दौरान प्रदेश में धान, गेहूं और मक्के का उत्पादन दोगुना हो गया है। इसी अवधि में मछलियों, मशरूम और मखाना के उत्पादन में भी वृद्धि हुई है।

राष्ट्रपति (President Murmu) ने कहा, “बिहार के कृषि क्षेत्र की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां प्रथम कृषि अनुसंधान केंद्र साल 1905 में राज्य के पूसा में खोला गया था।” उन्होंने कहा कि जैविक खेती से अच्छा मुनाफा हो रहा है और बिहार को इसका लाभ उठाना चाहिए। बिहार सरकार ने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है और गंगा नदी से लगे जिलों में इसे बढ़ावा दे रही है।

श्रीमती मुर्मू (President Murmu) ने राज्य के किसानों को उनकी उपज को बाजार तक पहुंचाने के लिए सस्ती परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सर्वोत्तम मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए उन्हें विशाल बाजार भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति (President Murmu) ने कहा कि सीमांत किसानों के पास अपने कृषि कार्य के लिए उच्च प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए संसाधन नहीं है। वे गाय के गोबर जैसे पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करके खेती कर सकते हैं। उन्होंने बिहार की समृद्ध संस्कृति की भी सराहना की और कहा कि वह इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता पूर्व युग में ओडिशा भी बिहार का हिस्सा था और ओडिशा की बेटी होने के कारण वह खुद को बिहारी भी कह सकती हैं।

राष्ट्रपति (President Murmu) ने मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार के बार-बार बिहार आने के अनुरोध का जवाब देते हुए कहा कि वह आने वाले दिनों में राज्य का दौरा जरूर करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह स्वयं भी खेती से जुड़े कामों को करना चाहेंगी और यह जानना चाहेंगी कि बिहार में कृषि रोड मैप कैसे लागू किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खेती की प्राकृतिक परंपरा को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खेती में आने को याद करते हुए कि कैसे एक महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी थी और प्राकृतिक परंपरा का उपयोग करते हुए खेती को चुना था, जिससे वह मुंबई स्थित एक कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के वेतन से अधिक कमाने में सक्षम हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार ने कृषि क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है। राज्य में पहले कृषि रोड मैप के लॉन्च होने के बाद से कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे बिहार के किसानों ने चीन के धान की खेती के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम कृषि रोड मैप लागू होने के बाद कृषि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को कई राष्ट्रीय पुरस्कार दिये गये।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के पहले कृषि रोड मैप के लांच होने के बाद से बिहार का सर्वांगीण विकास दिख रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जाति सर्वेक्षण के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि हाल ही में बिहार में जाति सर्वेक्षण आयोजित किया गया जो साल 1931 में देश में हुई जाति जनगणना के बाद यह पहली ऐसी कवायद थी।

Tags: agriculture road mapbihar newsNational newsNitish KumarPresident Murmu
Previous Post

कांग्रेस में गाली खाने की भी पावर ऑफ अटार्नी, कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हैं: शिवराज

Next Post

किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने की तैयारी करे सेना: राजनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी ने बहनों का जताया आभार

26/08/2026
Massive fire in a multi-storey building in Howrah
क्राइम

हावड़ा की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, एक की मौत; रेस्क्यू जारी

26/08/2026
Union Minister Rao Inderjit arrives to meet CM Nayab Saini.
राष्ट्रीय

गुरुग्राम में जलभराव काे लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

26/08/2026
Next Post
Rajnath Singh

किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने की तैयारी करे सेना: राजनाथ

यह भी पढ़ें

Red Fort Closed

15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा लाल किला, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

21/07/2021
Munawwar Rana

मुनव्वर राणा की हालत स्थिर लेकिन गंभीर

31/05/2023
ड्वेन ब्रावो IPL से आउट dwayne bravo

चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका, ड्वेन ब्रावो IPL टूर्नामेंट से आउट

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version