Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिवाली से पहले महंगाई का धमाका, LPG हुआ महंगा

LPG gas cylinder

LPG commercial gas cylinder

त्योहारी सीजन में पेट्रोलियम कंपनियों ने बड़ा झटका देते हुए 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) में लगातार दूसरे महीने इजाफा कर दिया है। आखिरी बार सितंबर के महीने में गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। इस गैस सिलेंडर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम से भी जाना जाता है। वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार बदलाव 30 अगस्त को देखने को मिला था। तब पूरे देश में गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए कम हुए थे। आइए आपको भी बाते हैं कि आखिर कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दाम में कितना इजाफा हो चुका है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 29 अगस्त के ऐलान के बाद 30 अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती देखने को मिली थी। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपए पर हैं। जबकि कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 929 रुपए है। इस दौरान कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में गैस सिलेंडर के दाम 902.50 रुपए हो गए हैं। वहीं चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपए देखने को मिल रही है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दाम में कितना इजाफा

वहीं दूसरी ओर 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder)   के दाम में लगातार दूसरे महीने इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 101.5 रुपए का इजाफा देखने को मिला हे।

जिसके बाद तीनों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 1833 रुपए, 1785.50 रुपए और 1999.50 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में सबसे ज्यादा 103.5 रुपए का इजाफा हुआ और दाम 1839.50 रुपए हो गए हैं।

Exit mobile version