Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कानून-व्यवस्था और खुफिया तंत्र की नाकामी के लिए अमित शाह को बर्खास्त करें मोदीः सुरजेवाला

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली की कानून-व्यवस्था और खुफिया तंत्र की नाकामी पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की है। सुरजेवाला ने कहा कि उपद्रवियों की अगुवाई कर रहे अवांछित तत्वों पर मुकदमे नहीं दर्ज किए जा रहे हैं। इसके उलट मोदी सरकार किसान मोर्चा नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर रही है।

बागपत : उत्तर प्रदेश में एक सोते हुए युवक को मारी गोली, मौत

गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर मार्च के बीच हुई हिंसा के लिए कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली में उपद्रव को रोकने में असफल रहे गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज करने की बजाय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर भाजपा सरकार की साजिश को साबित करती है।

कांग्रेस ने 26 जनवरी के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। सुरजेवाला ने कहा कि यह हिंसा योजनाबद्ध तरीके से की गई जिसे केंद्र से संरक्षण मिला। कांग्रेस ने कहा कि आंदोलन को छलपूर्वक हटाने की कोशिश की गई।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के लिए सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ये मांग है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपद्रव को रोकने में असफल रहे गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज करने की बजाय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर रही है। यह भाजपा सरकार की साजिश को साबित करता है।

किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे कुछ लोगः नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे थे उनका किसानों से कुछ लेना-देना नहीं था। वे अराजकता चाहते थे। उन्होंने 26 जनवरी को अराजकता कर शर्मसार किया।

Exit mobile version