Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रधानमंत्री का एक दिवसीय कार्यक्रम 24 को जनसभा स्थल का हुआ भूमिपूजन

गौरीगंज,अमेठी। सोमवार को सम्राट साइकिल के निकट स्थित मैदान गौरीगंज मुसाफिरखाना मार्ग पर 24 फरवरी को आयोजित हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की जनसभा के उपलक्ष में विधि विधान से भूमि पूजन (Ground worship) किया गया।

भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह ने बताया कि भूमि पूजन जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री संजय राय जिला उपाध्यक्ष भवानी दीक्षित जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती निमिषा त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष मनोज पासी राम प्रसाद मिश्रा जिला महामंत्री केशव सिंह जिला मंत्री प्रभात शुक्ला जिला मंत्री अतुल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राजीव शुक्ला, विजय किशोर तिवारी, पूर्व जिपं सदस्य अवधेश सिंह, ओपी सिंह, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। वहीं पीएम के दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व जनपद के आलाधिकारियों ने सभास्थल का जायजा लिया।

Exit mobile version