Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युविका के विवादों को लेकर प्रिंस नरूला ने अपनी चुप्पी तोड़ी

Prince Narula breaks his silence on Yuvika's controversies

Prince Narula breaks his silence on Yuvika's controversies

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस से अपनी पहचान बनाने वाली जोड़ी युविका चौधरी और प्रिंस नरूला काफी सुर्खियों में रहते हैं। वे दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस युविका चौधरी एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर जातिवाद शब्द का इस्तेमाल करने के बाद से ही कानूनी संकट में फंसी हुई हैं।

जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पत्नी के कॉन्ट्रोवर्सी के आने के बाद ही प्रिंस लगातार उनका साथ दे रहे हैं। हाल ही में प्रिंस नरूला ने इस मामले में बात की। उन्होंने कहा कि उसे उस शब्द का मतलब भी नहीं था फिर भी उसने माफी मांगी। उसे लगा गलत बोल दिया है तो उसने माफी मांगी।

नागिन फेम ‘पर्ल वी पुरी’ का समर्थन करते हुए एकता कपूर ने बताया पूरा सच

लोगों से इस छोटी सी बात को बड़ा बना दिया है। प्रिंस ने कहा-‘आजकल लोग छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना देते हैं। पर जो बड़े केस हैं उस पर कोई बात नहीं करता है। कोई उस पर कुछ करना नहीं चाहता है। बहुत सारी चीजें हैं जिस पर एक्शन लेना चाहिए उस पर कुछ नहीं किया जाता है। उसे तो उस शब्द का मतलब तक नहीं पता था जिसका उसने इस्तेमाल किया था क्योंकि हम कास्ट में विश्वास भी नहीं करते हैं। मैं पंजाबी हूं और वो जाट है। अगर ऐसा कुछ होता तो हमारी शादी भी नहीं हुई होती। उसे उस शब्द का मतलब भी नहीं था फिर भी उसने माफी मांगी। उसे लगा गलत बोल दिया है तो उसने माफी मांगी।’

 

 

Exit mobile version