Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तिहाड़ में कैदी ने लगा ली फांसी, जेल प्रशासन मेनमचा हड़कंप

Tihar Jail

Tihar Jail

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के तिहाड़ जेल ( Tihar Jail) में एक कैदी ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। जानकारी के मुताबिक 26 साल के कैदी कैदी जावेद ने अपनी जान दी है। कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

कैदी के आत्महत्या करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को यह घटना हुई थी। हरि नगर थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जेल प्रशासन की जानकारी के मुताबिक 22 मई को कैदी जावेद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश -2 (FTC) दक्षिण ने दोषी ठहराया था। उसे डकैती, लूट या डकैती के दौरान घातक हथियार का इस्तेमाल करने के अलावा दो अन्य धाराओं में दोषी पाया गया है। इसके बाद उसे सेंट्रल जेल नंबर 8/9 में लाया गया था।

सरकारी महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

यहां उसने शाम करीब 5 बजे कॉमन टॉयलेट एरिया में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन ने सभी संबंधितों को घटना की जानकारी दे दी है। इसकी न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू हो गई है।

Exit mobile version