Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जेल में बंदी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Jail

Jail

फिरोजाबाद। जिला जेल (Jail) में साढ़े तीन माह से बंद एक बंदी (Prisoner) की शुक्रवार को हालत बिगड़ने से मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बंदी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गिहार काॅलोनी निवासी शम्भू (25) पुत्र मुन्ना को एनडीपीएस के मामले में 22 मार्च 2022 को पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था। 2 जुलाई को इसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी। जिसके बाद उसे जेल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसका उपचार हुआ।

बताया गया है कि शुक्रवार को वह बाथरूम जा रहा था तभी अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा। यह देख अन्य बंदियों ने इसकी सूचना जेल पुलिस को व अधिकारियों को दी। आनन-फानन में शम्भू को जेल हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया।

इस सम्बंध में जेलर आनन्द कुमार ने बताया कि बंदी की तबियत खराब होने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Exit mobile version