Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तिहाड़ जेल में खूनी जंग, कैदियों ने सुए से किया एक-दूसरे पर हमला; चार घायल

Tihar Jail

Tihar Jail

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में एक बार फिर कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। नतीजा ये हुआ कि कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में तीन से चार कैदियों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि ये सभी कैदी एक ही सेल में बंद थे।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को तिहाड़ (Tihar Jail) की जेल नंबर-3 में कैदियों के दो गुटों ने एक दूसरे पर सुए से हमला कर दिया। कैदियों का शोर सुनने के बाद पहुंचे जेल कर्मचारियों ने कैदियों को एक दूसरे से अलग किया। इस घटना में तीन से चार कैदी घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। किसी बात पर कैदी लड़े इसके लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायल कैदियों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कैदियों के बयान पर हरिनगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।

पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, अब तक तीन लाशें निकाली गईं

जेल सूत्रों की मानें तो दोनों गुटों का झगड़ा जेल में वर्चस्व कायम करने को लेकर हुआ है। घायल कैदियों की पहचान दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के रूप में हुई है।

Exit mobile version