Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ढाई महीने से निजी अस्पताल का संचालक कर रहा था दुष्कर्म, केस दर्ज

Rape

रेप

काकोरी इलाके के अंधे की चौकी के पास स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा उसी अस्पताल की नर्स ने दर्ज कराया है। वह अस्पताल बंद कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक हरदोई की रहने वाली महिला अंधे की चौकी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। अस्पताल संचालक महिपत मऊ गांव निवासी विजय रावत है।

गौरक्षा सेवा समिति अध्यक्ष ने चलती कार में छात्रा से किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

नर्स का आरोप है कि संचालक ने ढाई महीने पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।

बाराबंकी केस : नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

इसके बाद इसे वायरल करने की धमकी देकर ढाई महीने से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक नर्स की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version