Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाथरस केस में प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, मांगा इस्तीफा

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर पूरे देश में गुस्सा पनप रहा है। पहले पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई, फिर जब मौत हो गई तो पुलिस ने हाथरस पहुंचकर आधी रात को जबरन अंतिम संस्कार कर दिया। अब पुलिस के इसी रवैये पर विपक्ष आगबबूला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से ट्वीट किया गया कि रात को 2.30 बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता के शरीर को उप्र प्रशासन ने जबरन जला दिया। जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी, जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया।

प्रियंका की ओर से कहा गया कि पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया. घोर अमानवीयता। आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया।

हाथरस केस : भारी विरोध के बीच पुलिस ने आधी रात करवाया पीड़िता का अंतिम संस्कार, ग्रामीणों में आक्रोश

अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दोगुना अत्याचार किया। प्रियंका ने मांग करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है।

Exit mobile version