Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जो बाइडेन को टैग कर प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए लगाई मदद की गुहार

Priyanka Chopra appealed for help by tagging Joe Biden for India

Priyanka Chopra appealed for help by tagging Joe Biden for India

देशभर में कोरोना महामारी ने सबको हिला कर रख दिया है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए तमाम लोग इससे निपटने और मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके इंतजाम के लिए सरकार से लेकर निजी संस्थाएं जी-जान लगा रही हैं। जिसके बाद से भारत की हालत देख कर कई देश मदद के लिए आगे आए हैं और कहा है कि इस विकट घड़ी में हम भारत के साथ खड़े हैं। साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स भी सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में भारतीय ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि यह हालत देखकर मेरा दिल टूट गया है।

कंगना ने ट्वीटर के बाद अब इंस्टाग्राम पर उठाई ऊंगली, बोली ये बात

आगे उन्होंने ट्वीट कर अपना दर्द बयान किया है। उन्होंने लिखा कि ‘मेरा दिल टूट गया। भारत कोरोना से जूझ रहा है और अमेरिका ने जरूरत से ज्यादा 550M टीकों का ऑर्डर दिया है। एस्ट्राजेनेका को दुनिया भर में बांटने के लिए आपको धन्यवाद, लेकिन मेरे देश में स्थिति गंभीर है। क्या आप वैक्सीन भारत को तत्काल साझा करेंगे?’

मनकामेश्वर मंदिर में हनुमान जयंती पर शिवलिंग को सजाया, किया चालीसा का पाठ

प्रियंका ने अपने इस ट्वीट में यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden), संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान(Jake Sullivan), व्हाइट हाउस के स्टाफ चीफ रोनाल्ड क्लेन (Ronald Alan Klain) और सचिव एंटनी ब्लिंकेन (Antony Blinken) को टैग किया है। अभिनेत्री ने कोविड-19 वैक्सीन भारत को देने और मदद करने का आग्रह किया है।

Exit mobile version