Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने इस अंदाज में पति के साथ मनाई दिवाली

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा

लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड की दिवाली हमेशा ही खास होती है। लेकिन इस बार की दिवाली सितारों ने घर पर ही ज्यादातर मनाई। ऐसे में विदेश में जाकर बस गईं प्रियंका चोपड़ा कैसे पीछे रहती। उन्होंने लॉस एंजिलिस के घर में पति निक जोनास के साथ मिलकर दिवाली का त्योहार मनाया। इसके साथ ही वो पूरे ट्रेडिशनल लुक में तैयार भी हुईं। जिसकी तस्वीर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका चोपड़ा का दिवाली लुक, जिसमें वो पति निक जोनास के साथ पूरे देसी लुक में तैयार हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली सेलिब्रेशन के लिए साड़ी को चुना है। देसी लुक में तैयार प्रियंका ने सब्यसाची की फ्लोरल प्रिंट की व्हाइट एंड मल्टीकलर साड़ी कैरी की थी। वहीं मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज और हैवी ईयररिंग्स के साथ इसे कांप्लिमेंट किया गया था। बात करें मेकअप की तो पीसी बेरी लिप्स और पिंक चूड़ियों के साथ काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

जबकि पति निक जोनास भी प्रियंका के साथ देसी लुक में पेयर करते नजर आए। ब्लैक कलर के आउटफिट जिसमें कलरफुल फ्लावर थ्रेड वर्क किया गया था, पहने निक जोनास रेडी थी। हाथ में दिया लिए प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

वैसे बता दें कि देसी गर्ल इंडिया को काफी मिस कर रही हैं। तभी तो वो करवा चौथ से लेकर दिवाली जैसे सारे त्योहार सजधज कर मनाते दिखीं। पिछले दिनों करवा चौथ के मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज फैंस को नजर आया था। जिसमें वो लाल रंग की साड़ी पहने तैयार हुई थीं।

वैसे बता दें कि पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली दिवाली ससुराल वालों के साथ मनाई थी। इस दौरान वो पूरे भारतीय परिधान में तैयार हुई थीं। ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी और हैवी ईयररिंग्स के साथ तैयार प्रियंका ने अपनी तस्वीर शेयर कर सबको दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

Exit mobile version