Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा मना रही अपना बर्थडे, माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने किया विश

प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन

प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर आज उनके दोस्त और बॉलीवुड स्टार्स उन्हें स्पेशल तरीके से विश कर रहे हैं। करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर समेत कई सेलेब्स ने देसी गर्ल को बर्थडे विश किया है।

करीना कपूर ने कॉफी विद करण 6 से अपनी और प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा। तुम यूं ही दुनिया को प्रेरणा देती रहो। दुनिया के दूसरे कोने से तुम्हें हग्स।

वहीं फरहान अख्तर ने प्रियंका और अपनी समंदर में मस्ती करती हुई फोटो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा.. तुम्हारा आसमान हमेशा उस रंग का हो जो तुम चाहती हो।

बॉलीवुड में उनकी करीबी दोस्त कटरीना कैफ ने भी प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश किया है और उनकी तारीफ की है। कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। प्रियंका की खूबसूरत तस्वीर शेयर करने के साथ कटरीना ने कैप्शन में लिखा- प्रियंका चोपड़ा, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा ऐसे ही अपने अंदाज में चमकते रहिए। आप कभी ना रुकने वाली हैं और तमाम लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। आप शक्तिशाली हैं. लोग आपसे प्रेरणा लेकर अपने सपनों को पूरा कर पाने का हौसला पाते हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर के लोगों को प्रेरणा देने में लगी हुई हैं। अपने बर्थडे वीकेंड पर उन्होंने कुछ प्रेरणादायक स्टोरीज को शेयर करने का फैसला किया है। इन्हें वो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर रही हैं।

बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित ने भी ट्वीट करके प्रियंका को बर्थडे विश किया है. माधुरी ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगादा पोरी पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों की जुगलबंदी का ये वीडियो शानदार है। वीडियो के कैप्शन में माधुरी ने लिखा, “जब भी तुम साथ होती हो तो मजा आता है. तुम्हारे बर्थडे पर तुम्हें मेरा प्यार और ढेरों शुभकामनाएं प्रियंका।”

कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ मल्टी मिलियन डॉलर डील साइन की है। वे अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल के जरिए अमेजन संग बढ़िया कंटेंट बनाने जा रही हैं। वहीं प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।

Exit mobile version