कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ऐसे में उन्हें पति हर्ष लिंबाचिया ने एक लग्जरी घड़ी गिफ्ट की है। भारती सिंह अपनी ड्रीम वॉच देखने के बाद काफी इमोशनल हो गईं, इस दौरान उन्होंने पत्नी को स्पेशल थैंक्यू भी कहा। साथ ही भारती सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को यह वॉच पहने हुए देखा था। इस व्लॉग के वीडियो क्लिप लगातार वायरल हो रहे हैं। अब उनमें से एक वीडियो पर खुद प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया है। जानिए एक्ट्रेस ने भारती सिंह के लिए क्या बोल दिया है?
भारती सिंह को जो लग्जरी वॉच हर्ष ने गिफ्ट की है, वो फेमस ब्रांड बुलगरी की Serpenti Tubogas की घड़ी है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ही इस ब्रांड की एम्बेसडर हैं। जिसकी कीमत 20 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। लंबे वक्त से भारती सिंह इसे खरीदना भी चाहती थीं, पर वो नहीं खरीद पाईं। पर अब पैसे हर्ष ने भरे हैं, तो वो बहुत खुश हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भारती के वीडियो पर लिखा
भारती सिंह ने जिस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जिक्र किया है। वो ग्लोबल स्टार ने भी देख लिया है। वो लिखती हैं- मैं देख रही हूं और तुम पर यह घड़ी इतनी अच्छी लग रही है, मुझसे भी ज्यादा। तुम बुलगरी की अगली एम्बेसडर हो। बस अबतक उनको मालूम नहीं था। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बहुत ज्यादा प्यार।
जिसके बाद लोगों ने उस पर कमेंट्स कर दिए हैं। तो लोगों ने लिखा कि- आप बड़ा ऐलान कर रही हो। तो किसी ने फनी इमोजी के साथ कमेंट किया है। हालांकि, भारती सिंह की तरफ से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वीडियो पर कोई रिप्लाई नहीं आया है। भारती सिंह के इस वीडियो को अबतक 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
