Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Priyanka Chopra को मिली थी धमकी, अपने देश वापस जाओ और दुष्कर्म करवाओ

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने इस किताब में अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे सभी पलों को साझा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में खुलासा किया है वह अमेरिका में नस्लभेदी टिप्पणी का शिकार हो चुकी हैं।

रनबीर और अलिया की शादी की तैयारियां शुरू, सामने आया वीडियो

अभिनेत्री को उनके पहले हॉलीवुड गाने ‘इन माई सिटी’ के दौरान नस्लभेदी टिप्पणी का शिकार होना पड़ा था। लोग उन्हें अपने देश वापस जाने के लिए कहने लगे थे। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के लिए सामूहिक दूष्कर्म जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल करने लगे थे। उन दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री ने अपनी किताब में लिखा, ‘मुझे याद है कि अमेरिका में वह रात जब मैं खुद टेलीविजन पर दिखने वाली थी। इस बात को लेकर मैं काफी उत्साहित थी। मैं लाखों लोगों के साथ अपने गाने ‘इन माई सिटी’ के प्रोमो वीडियो को देखने के लिए भी उत्साहित थी। मेरे पास मेरे गाने को अमेरिका सिनेमा में एनएफएल साप्ताहिक स्पॉट के माध्यम से मुख्यधारा में लाने का और कोई बेहतर तरीका नहीं था’।

बिहार सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रियंका चोपड़ा ने किताब में आगे लिखा, ‘लेकिन मेरा बुलबुला जल्दी फट गया था। इतने बड़े मंच पर संयुक्त राज्य अमेरिका में मेरे पहले गाने की शुरुआत होने वाली उत्सुकता को नस्लवादी घृणा में बदल दिया गया। मेरे खिलाफ मेल और ट्विटर पर नस्लभेदी टिप्पणियों का तूफान आ गया था। बहुत से लोग टिप्पणी करने लगे थे। मुझे लोग कहने लगे थे कि ‘मध्य पूर्व में वापस जाओ और अपना बुर्का पहन लो। वर्षों बाद यह लिखना अभी भी मुश्किल है कि मुझे कहा गया था कि ‘अपने देश वापस जाओ और सामूहिक दुष्कर्म करवाओ’।

Rahul Vaidya नेशनल TV पर दिशा परमार को क्यों प्रपोज किया, बताई वजह

प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे की काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा उन्होंने अपनी किताब में और भी कई घटना और किस्सों का जिक्र किया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा का गाना ‘इन माई सिटी’ साल 2012 में रिलीज हुआ था। वहीं आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ का प्रोमोशन करने में जुटी हुई हैं। इस किताब के प्रोमोशन के दौरान वह अपने फैंस से वीडियो सेशन के जरिए रूबरू होती रहती हैं।

शर्टलेस होकर पूल में सिद्धार्थ शुक्ला, हॉटनेस देखकर फैंस की बढ़ी धड़कनें

Exit mobile version