Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) इन दिनों मुंबई में हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास मुंबई में अपनी आगामी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती नजर आईं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोज शेयर कर फैंस को सिद्धिविनायक मंदिर की एक झलक दिखाई। उनकी इन फोटोज में फैंस को ‘सिद्धिविनायक’ मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति नजर आई है।

अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट

‘देसी गर्ल’ प्रियंका की बेटी मालती मैरी की ये क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा-जोनास भारत लौटने के बाद से भगवान की भक्ति में डूबी हुई हैं।

Exit mobile version