Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘देसी गर्ल’ ने मालती संग शेयर की क्यूट तस्वीर, फैंस ने जाहिर की नाराजगी

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम फोटोज और वीडियोज फैन्स पसंद करते हैं और अक्सर वायरल हो जाते हैं।

इस बीच प्रियंका ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और मालती एक साथ खिड़की के पास बैठे न्यूयॉर्क के नजारों का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका खिड़की के किनारे बैठी हैं, जहां से न्यूयॉर्क का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। इन तस्वीरों में मालती भी व्यू को एन्जॉय करती दिख रही हैं।

तस्वीर के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- आर फर्स्ट ट्रिप टू द बिग (Our first trip to the big). प्रियंका के इस पोस्ट पर सोनाली बेंद्रे, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, रणवीर सिंह, ईशा गुप्ता और जोया अख्तर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर प्यार लुटाया है।

राजू श्रीवास्तव के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, बोले- पूरे देश की हानि

फैन्स हुए नाराज!

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस पोस्ट को सेलेब्स के साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर लाखों में लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। एक ओर जहां फैन्स इन फोटोज को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस से प्यारभरी नाराजगी जाहिर की है, जिसकी वजह मालती का चेहरा न दिखाना है। पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं, जहां फैन्स प्यार से और हक से एक्ट्रेस से मालती का चेहरा रिवील करने को कह रहे हैं।

Exit mobile version