Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया गोल्फ खेलते हुए वीडियो

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली| प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जर्मनी में हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गोल्फ खेलती नजर आईं। कहा जा रहा है कि वह अपनी फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ की शूटिंग के लिए वहां गई हैं।

मत ही लोकतंत्र में आपकी सबसे बड़ी ताक़त है इसलिए पहले मतदान, फिर जलपान

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “प्रैक्टिस से ही आप परफेक्ट बनते हैं”। वीडियो में प्रियंका ने ब्लैक ऑउटफिट के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने हैं। वह एकदम प्रोफेशनल गोल्फ प्लेयर लग रही हैं। यह वीडियो उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 58 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस वीडियो को अभी तक 3.9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। एक फैन ने लिखा, “आप बिल्कुल गोल्फ प्लेयर लग रही हैं”। एक अन्य फैन ने लिखा, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं”। एक अन्य ने शॉट की तारीफ करते हुए लिखा, “नाइस शॉट”।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैट्रिक्स-4’ की शूटिंग के लिए वह जर्मनी में हैं। फिल्म में कैरी-एन मॉस और कियानू रीव्स लीड रोल में हैं। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले प्रियंका ने फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की कुछ फोटोज शेयर की थीं।

बिहार चुनाव 2020 : पहले चरण के चुनाव में पीएम मोदी ने मतदाताओं से की अपील

फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “मैं फिल्म में पिंकी का किरदार निभा रही हूं। यह अमेरिका के एक अप्रवासी (इमिग्रेंट) की कहानी है। वह अपने पति के साथ भारत में है जो अपने बिजनेस के काम से यहां आया है। फिर कहानी बदल जाती है। यह ऐसी कहानी है जो सभी को बताई जानी चाहिए। द व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।”

Exit mobile version