Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अपने पिता के 70वें जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Priyanka Chopra father birth anniversary

प्रियंका चोपड़ा के पापा

नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के पिता अशोक चोपड़ा का आज जन्मदिन है। अशोक चोपड़ा अगर जिंदा होते तो अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे होते। पिता अशोक चोपड़ा के 70वें जन्मदन पर उन्हें याद करते हुए भावुक प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। प्रियंका ने अपने पिता का एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें हमेशा हौसला अफजाई करने वाला बताया है।

महेश भट्ट अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक घिरे रहे विवादों से

प्रियंका लिखती हैं- ‘माय फॉरएवर चियरलीडर। आज आप 70 साल के हो गए। आपको याद करती हूं पापा।’ प्रियंका ने हाल ही में अपने पिता की तस्वीर के साथ अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी थी।

भारत में कोरोना का नया रिकॉर्ड, 30 लाख का आंकड़ा पार करने वाला दुनिया का तीसरा देश

प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का साल 2013 में निधन हो गया था। अपने पिता के निधन के बाद जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में प्रियंका अक्सर खुलकर बात करती रही हैं। मैं दुनिया की सैर करती थी और जब घर लौटती थी तो पापा घर पर होते थे। मुझे लगता है कि हम कुछ चीजों को बदल नहीं सकते बस वैसे जीने की आदत डालनी पड़ती है।’

Exit mobile version