Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का फर्स्ट लुक

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव Priyanka Chopra and Rajkumar Rao

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के फर्स्टलुक शेयर किया है। यह फिल्म अरविंद अदिगा की मैन बुकर प्राइज विनर आधारित फिल्म है। इसमें प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव अहम किरदार में दिखाई देंगे। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के फर्स्ट लुक शेयर करते हुए इसके बारे में एक नोट भी लिखा है।

सैफ से शादी करने के लिए, करीना ने दे दी थी अपने माता-पिता को धमकी

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “द व्हाइट टाइगर के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए बहुत ही गर्व हो रहा है। इसके डायरेक्शन, लेखन और प्रोड्यूस रमिन बहरानी ने लिखी है। ये न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर और 2008 मैन बुकर प्राइज-नोवेल विनर किताब पर आधारित है। यह एक परिवार और एक व्यक्ति की दुर्दशा के बारे में एक कहानी है – बलराम हलवाई, जिसका किरदार आदर्श गौरव निभा रहे हैं, मैं उन सबसे प्रतिभाशाली न्यूकॉमर्स में से एक हूँ जिनके साथ मैंने कभी काम किया है, और एक सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन जो मैंने लंबे समय में देखा है।”

प्रियंका ने आगे लिखा,”आधुनिक भारत में एक गरीब ग्रामीण से सफल उद्यमी के लिए बलराम का उत्थान इस बात को दर्शाता है कि कैसे भूख और अवसर की कमी एक इंसान के जीवित रहने की लिए जानवरों जैसा हालत कर सकती है। राजकुमार राव, जो पहले से ही भारत के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। फिल्म पावरफुल है यह आपको असहज कर देगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह आपका मनोरंजन करेगी।”

Exit mobile version